मंगलवार, 17 मार्च 2015

"सशक्तीकरण" पुस्तक वितरण समारोह : भोजपुर

स्वयं द्वारा सृजित पुस्तक "सशक्तीकरण" का वितरण समारोह दिनांक 10.03.2015 को भोजपुर जिला के पुलिस पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया गया........ 
यह पुस्तक मानव-व्यापार निरोध, अनुसूचित/अनुसूचित जन जाति अत्याचार-निवारण, किशोर न्याय एवं नारी सशक्तीकरण हेतु अक्षर-समूह का एक सशक्त हस्तक्षेप है....
सभी पुलिस पदाधिकारी इस पुस्तक के अक्षरों को अपनी मणिमाला बनाकर धारण करेंगे और बिहार को मानव-व्यापार मुक्त, अत्याचार-मुक्त किशोरापराध मुक्त एवं स्त्री अपराध मुक्त बनाकर जनता और ईश्वर के धन्यवाद् का पात्र बनेंगे.......साथ ही कमजोर वर्ग द्वारा निर्मित वर्ष 2015 का ज्ञानवर्धक कैलेण्डर भी सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्यालय के टेबुल पर रखने और समय समय पर उसमें अंकित सूचनाओं से लाभ उठाने हेतु वितरित किया गया...........
"सशक्तीकरण" पुस्तक बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए राज्य विशेष किशोर पुलिस इकाई, कमजोर वर्ग के पुलिस पदाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार....
पेपर कतरन दैनिक जागरण दिनांक 11.03.2015


"सशक्तीकरण" पुस्तक वितरण समारोह में उपस्थित भोजपुर जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी.... 

"सशक्तीकरण" पुस्तक वितरण समारोह में उपस्थित भोजपुर जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी.... 

"सशक्तीकरण" पुस्तक वितरण समारोह में उपस्थित भोजपुर जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी.... 

"सशक्तीकरण" पुस्तक वितरण समारोह में उपस्थित भोजपुर जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी.... 

"सशक्तीकरण" पुस्तक वितरण समारोह में उपस्थित भोजपुर जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी.... 

ज्ञानवर्धक कैलेण्डर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए राज्य विशेष किशोर पुलिस इकाई, कमजोर वर्ग के पुलिस पदाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार....


शुक्रवार, 13 मार्च 2015

सशक्तीकरण सभा : संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, बक्सर

कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा प्रवर्तित एवं पु०अ०नि० कंचन कुमारी, महिला थानाध्यक्ष बक्सर द्वारा स्थानीय संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, में दिनांक 11.03.2015 को छात्राओं में आत्मसुरक्षा के प्रति स्वसंवेदन-शीलता और बौद्धिक सतर्कता उत्पन्न करने के आशय से सशक्तीकरण सभा का आयोजन.... जिसमें 300 के लगभग की छात्राओं ने भाग लिय............. 
………किशोरियों के विरुद्ध लैंगिक अपराध, इलेक्ट्रानिक उपकरण /इन्टरनेट मल्टीमीडिया सेल फोन द्वारा होने वाले अपराधों का निवारण एवं निरोध के विषयों से अवगत कराया गया.......हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण का छाया चित्रों मे..

कमजोर वर्ग के मजबूत कदम........

छाया चित्रों के माध्यम से आम जनों विशेषकर महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक करने का एक प्रयास.....






गुरुवार, 12 मार्च 2015

कमजोर वर्ग के मज़बूत कदम --- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

दिनांक 08.03.2015 को पटना के स्थानीय श्री कृष्ण मेमोरियल सभागार, गाँधी मैदान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया............ मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार के द्वारा स्टाल लगाया गया का निरीक्षण करते हुए I कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, समाज कल्याण विभाग बिहार तथा् श्री प्रमोद कुमार ठाकुर, पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए..............कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार द्वारा एक स्टाल के माध्यम से पर्चा वितरण कर महिलाओं एवं किशोरियों पर हो रहे अपराधों के निवारण एवं निरोध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी........ आम जनों को इलेक्ट्रानिक उपकरण /इन्टरनेट मल्टीमीडिया सेल फोन द्वारा होने वाले अपराधों का निवारण एवं निरोध के विषयों पर (पॉवर पॉइंट के माध्यम से) जानकारी दी गयी....
 bihar police : We, the Friend the People
कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के स्टाल का निरीक्षण करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय....
कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के स्टाल का निरीक्षण करती  हुई माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग श्रीमती लेसी सिंह.....

कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के स्टाल पर पर्चा का अध्ययन करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्र
Add caption






कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के स्टाल का निरीक्षण  करते हुए श्री प्रमोद कुमार ठाकुर, पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना











गुरुवार, 28 अगस्त 2014

मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पण : सशक्तीकरण : लेखक : अरविन्द पाण्डेय

पुस्तक का नाम '' सशक्तीकरण '' : लेखक : अरविन्द पाण्डेय !!

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री जीतनराम मांझी जी द्वारा 23 अगस्त 2014 को संवाद भवन, पटना में '' सशक्तीकरण '' का लोकार्पण किया गया.................
...................अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में बिहार के आदरणीय पुलिस महानिदेशक और समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री अमरजीत सिन्हा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव श्री हुकुम सिंह मीणा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गए.......
......................... यह पुस्तक मानव-व्यापार निरोध, अत्याचार निवारण और निरोध, किशोर न्याय और स्त्री के विरुद्ध अपराध के विभिन्न पक्षों पर विधिक हस्तक्षेप की प्रविधियां प्रस्तुत करती है..........इसे बिहार के सभी पुलिस अधिकारियों को निःशुल्क 
उपलब्ध कराया जाएगा ..................



-- Arvind Pandey 

शनिवार, 12 अप्रैल 2014

पुलिस का नया प्रयोग - सशक्तीकरण सभा



पुलिस का नया प्रयोग - सशक्तीकरण सभा :
आज इस सभा का आयोजन अब पुलिस का एक आन्दोलन बन चुका है....... दरभंगा प्रक्षेत्र के दस जिलों में सभी महिला थानाध्यक्षों द्वारा महाविद्यालयों में जाकर यह सभा आयोजित की जा रही है जिसमें '' छात्राओं को आत्म-सुरक्षा के प्रति स्व-संवेदनशील '' बनाने के लिए संवाद किया जाता है...... आई जी,कमजोर वर्ग के रूप में मैंने महिला थानाध्यक्षों के नेतृत्त्व में यह सभा बिहार के सभी जिलों में महिला महाविद्यालयों - कन्या विद्यालयों में आयोजित किये जाने का निर्देश दिया था .........................जो अब दरभंगा प्रक्षेत्र में एक आन्दोलन बन चुका है............
..


..............छात्राओं का आत्म-विश्वास बढ़ रहा है और उनमें एक सशक्त महिला बनाने के बीज का अंकुरण देखा जा रहा है ...



रविवार, 2 मार्च 2014

पुलिस वर्दी पर हिन्दी+उर्दू में नाम-पट्टिका अनिवार्य की गयी




रांची में वर्ष 1990 से प्रशिक्षु ए एस पी के समय से ही मैंने वर्दी पर नाम-पट्टिका -- हिन्दी अर्थात देवनागरी और उर्दू अर्थात अरबी लिपि में ही बनाकर धारण किया और आज भी वही नामपट्टिका मेरी वर्दी का अंग है....
.... और मैंने अपने अधीनस्थों को ऐसा करने का निर्देश दिया और उसे क्रियान्वित किया....
कारण - बस इतना कि राजभाषा अधिनियम का पालन हो...
.............. बिहार में हिन्दी और उर्दू राज भाषाएँ हैं..... 
........... अतः सारे प्रशासनिक कार्य और नाम-पट्टिकाएं इन्हीं दोनों भाषाओं में होनी चाहिए....
......... दरभंगा प्रक्षेत्र के दस जिलों में सभी पुलिस कर्मी और अधिकारी ऐसी नाम-पट्टिकाएं बना बना कर धारण कर रहे हैं.....
............ उर्दू में नाम-पट्टिका बनाने वाले लोगो की संख्या अत्यल्प होने के कारण अभी गति धीमी है किन्तु हम जल्दी ही शत-प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लेगें...



पुलिस पर कभी भी किसी का भी दबाव काम नहीं कर सकता बशर्ते ..

अपराधों की जांच की निष्पक्षता और वैज्ञानिकता बनाए रखना आईपीएस अधिकारियों का मूल कर्तव्य है....ऐसी जांचों में किसी भी राजनीतिक व्यवसायी का हस...